New Year 2023 के जश्न के लिए सज गई मिनी स्वीटजरलैंड की वादियां, लगने लगा देसी-विदेशी पर्यटकों का जमावाड़ा
टीम जागरण, कौसानी / बागेश्वर : New Year 2023 : पुराने वर्ष को विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए कौसानी में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमवाड़ा लगने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट आदि में लगभग 30 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है। 25 से 31 दिसंबर को यहां जश्न का जैसा माहौल रहेगा।
जनवरी का पूरा महीना रहेगी पर्यटकों की चहल-कदमी
पर्यटक यहां से हिमालय की लंबी श्रृखंला का दीदार करेंगे। जनवरी का पूरा महीना पर्यटकों की यहां चहल-कदमी रहेगी। जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, शाल फैक्ट्री आदि व्यापारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मिनी स्वीटजरलैंड कौसानी में पिछले दो वर्ष तक कोरोना के कारण चहल-पहल कम रही है। इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है।
दिखता है हिमालय का विहंगम दृश्य
कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य अति सुंदर दिखता है। कौसानी की खूबसूरती पर चार-चांद लगाता है। पर्यटक ट्रेकिंग के लिए पिनाक, वृद्ध पिनाक, गोपाल कोर्ट, दीपा माई मंदिर, पिंगलेश्वर महादेव मंदिर, नागर टी-स्टेट के अलावा चाय के बागान आदि स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। बैजनाथ मंदिर में शिव परिवार के दर्शन करेंगे। यहां कृत्रिम झील पर नौकायन का आनंद भी ले सकेंगे।
पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद
रुद्रधारी महादेव मंदिर में झरना उनके आकर्षित करेगा। शाल फैक्ट्री के अलावा महात्मा गांधी की तपस्थली अनासक्ति आश्रम भी जा सकेंगे। इधर, पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है।
कुमाऊंनी व्यंजन परोसेंगे
पर्यटकों को स्वागत के लिए कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल ऐसोसिएशन के सचिव गजेंद्र मेहरा ने बताया कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों में मडुवे की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी रायता, भट के डुबके, भट्ट की चुरकानी आदि का इंतजाम किया गया है।
हेरिटेज रिसोर्ट के नंदन सिंह ने बताया की पर्यटकों के लिए बोनफायर और पहाड़ी म्यूजिक के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। कौसानी शाल व्यापारी गिरीश कांडपाल ने कहा कि पर्यटकों के अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
कौसानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट आदि में नए वर्ष के जश्न के लिए विशेष व्यवस्थाएं हो रही हैं। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- कीर्ती चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments