CUET UG 2022 में दिल्ली और यूपी से सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल, राज्य मंत्री सुभास सरकार ने दी जानकारी
एजुकेशन NOI ;- CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी यूपी और दिल्ली से शामिल हैं। यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री सुभास सरकार ने दी है।
हाल ही में राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार (Minister of State Dr Subhas Sarkar) ने कहा कि जुलाई और अगस्त में सीयूईटी के लिए 9.25 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 4.81 लाख अकेले दिल्ली और उत्तर प्रदेश से थे। इसके बाद बिहार (84,496), मध्य प्रदेश (52,385), और हरियाणा (46,206) का नंबर आता है।
बता दें कि इस साल शुरू हुए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए करीब 14.9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस आंकड़े के हिसाब से यह परीक्षा देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई थी। वहीं, पहले नंबर पर नीट यूजी परीक्षा है, जिसमें लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!