Drishyam 2 Collection Day 34: इतने दिनों बाद भी नोट छाप रही है 'दृश्यम 2', क्या रणवीर की 'सर्कस' लगाएगी ब्रेक
एक महीने बाद भी 'दृश्यम 2' का जलवा
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/22122022/Drishyam%202%202(15).jpg)
34वें दिन की इतनी कमाई
रिलीज के 34वें दिन यानी बुधवार को फिल्म 80 लाख का बिजनेस किया इसके साथ इसने 223.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले कुछ दिनों में घरेलू सिनेमाघरों में 250 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। तो वहीं वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने 300 से ज्यादा की कमाई कर ली है।
कुछ नहीं बिगाड़ पाई 'अवतार 2'
अवतार 2 ने पहले वीकेंड पर 128.8 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद वीकडे पर इसकी भी कमाई घटी और मंगलवार को सभी भाषाओं में दृश्यम 2 ने 16.55 करोड़ रुपये जुटाए तो बुधवार को ये संख्या 15.25 करोड़ रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस रहा 179.30।
क्या सर्कस देगी टक्कर
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। तो 'सर्कस', दृश्यम 2 की कमाई को ब्रेक लगा पाती है या फिर 5वें हफ्ते में भी अजय देवगन की ये फिल्म टिकट खिड़की पर टिकी रहती है ये कल पता चलेगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments