नई दिल्ली, NOI :- IMD Weather Update दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में चल रही शीतलहर लोगों को मनाली की ठंड की याद दिलाने लगी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और दिल्ली में तो यह 4 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने भी आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। आइए 10 प्वाइंट में जानें ठंड का ताजा अपडेट।

उत्तर भारत में ठंड को लेकर यह है अपडेट


  1. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार ही राजधानी दिल्ली में सुबह से ही कोहरा छाया है और शीतलहर भी ठंड बढ़ाने का काम कर रही है। दिल्ली-NCR में इसके चलते आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया।
  2. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाने वाला है।

                                     jagran

  3. पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली के साथ उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले 2 दिनों तक शीतलहर की संभावना जताई गई है।  
  4. गुजरात में भी ठंड बढ़ने की चेतावनी दे दी गई है। राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ जिले में अगले 24 घंटों में शीतलहर चलेगी।
  5. राजस्थान में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। चूरू में जहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं माउंट आबू में तो तापमान गिरने के चलते वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी।
  6. आज दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 27 दिसंबर को लक्षद्वीप में बारिश की आशंका है।
  7. कई राज्यों में छा रहे कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। पंजाब के बठिंडा में तो विजिबिलिटी आज 0 रही और अमृतसर में 25 रही।
  8. यूपी के लखनऊ और बिहार के पटना में आज काफी कोहरा रहा और विजिबिलिटी भी घटने लगी है।
  9. कश्मीर में भी बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। डल झील में बर्फ जमी दिखने लगी है।
  10. मौसम विभाग ने इसी के साथ आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दे डाली है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement