Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वार्ड में चल रही जांच
नई दिल्ली, NOI :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हुई हैं। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार मंत्री का रूटीन चैकअप कराया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीतारमण नियमित जांच और पेट में मामूली संक्रमण के चलते एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हुई हैं।
जल्द मिलेगी छुट्टी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज हल्की परेशानी आने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय मंत्री को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। रूटीन चैकअप के बाद उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments