नई दिल्ली, NOI :- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में यह जानकारी सामने आई है कि घटना के वक्त युवती स्कूटी पर अकेले नहीं थी। होटल से मृतिका अंजली के साथ एक और लड़की स्कूटी पर बैठी थी। मामले में घटना के पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे इसकी पुष्टि हो रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त युवती के साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जो घटना के बाद मौके से भाग गई थी। वहीं, युवती का पैर कार के पहिये में फंसने से वह कई किलोमीटर से घिसटती रही। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे से पहले जिस होटल से दोनों युवतियां निकली थीं उस होटल की मैनेजर के मुताबिक, दोनों लड़कियां बहस कर रही थीं, उनसे मारपीट नहीं करने को कहा गया तो वो नीचे जाकर झगड़ा करने लगीं, इसके बाद जब आस-पास के लोगों ने उन्हें रोका तो दोनों स्कूटी पर सवार होकर चली गईं। होटल की मैनेजर के इस दावे के बाद मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

होटल में साथ देखे गए थे कुछ लड़के 


मैनेजर के दावे के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों ने अलग कमरा बुक किया था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

दिल्ली महिला आयोग ने गृह मंत्रालय को भेजे अहम सुझाव


1. गृह मंत्रालय महिला सुरक्षा पर हाई लेवल कमिटी का गठन करे। कमिटी में गृह मंत्री, एलजी, सीएम, पुलिस कमिश्नर और DCW अध्यक्ष हों।

2. दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय की जाए

3. दिल्ली पुलिस में 66,000 नयी भर्तियाँ की जाएँ । दिल्ली पुलिस सालों से पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही है। स्वाति मालीवाल ने दो बार अनशन कर ये माँग भी उठाई। अनशन के बाद 3000 पुलिस भर्ती सैंक्शन हुई लेकिन आजतक भर्ती नहीं हुई।

4. PCR सिस्टम को मज़बूत किया जाए

5. दिल्ली पुलिस को Mordenize, Sensitize और Incentivize किया जाए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement