नई दिल्ली, NOI :- Deepika Padukone Pathaan Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब दीपिका के हीरो यानी शाह रुख खान ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है।

शाह रुख खान की शेयर किया दीपिका का पठान लुक


शाह रुख खान ने कुछ ही देर पहले दीपिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए पठान से उनका लुक शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ओ माय डियरेस्ट @दीपिका पादुकोण कैसे आप हर संभव अवतार में स्क्रीन की मालिक बनने के लिए विकसित हुई हैं! हमेशा गर्व है और हमेशा आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूना चाहता हूं... जन्मदिन मुबारक हो... ढेर सारा प्यार...

                                     jagran

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement