"इस टी-शर्ट से बस इतना इजहार कर रहा हूं, थोड़ा दर्द आपसे उधार ले रहा हूं", राहुल ने बताई T-Shirt पहनने की वजह
नई दिल्ली, NOI :- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी टीशर्ट क्यों पहने हुए हैं। टीशर्ट छोड़ वो स्वेटर पहनना कब शुरू करेंगे? राहुल गांधी ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने बताया कि जबरदस्त ठंड में भी वे टीशर्ट क्यों पहने हुए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वे स्वेटर कब पहनेंगे।
चर्चा में राहुल गांधी की टीशर्ट
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल ही भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब हरियाणा के अंबाला पहुंच गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद राहुल टीशर्ट पहने हुए हैं। राहुल गांधी की टीशर्ट इन दिनों चर्चा का विषय भी बनी हुई है। कई मौकों पर पत्रकारों ने राहुल की टीशर्ट को लेकर सवाल भी किया। अब राहुल गांधी ने खुद ही इसे पहनने का कारण बताया है।
राहुल गांधी ने बताई टीशर्ट पहनने की वजह
राहुल गांधी ने कहा, "यात्रा शुरू हुई थी तब सुबह 6 बजे तीन गरीब बच्चे मेरे पास आए थे। उन्होंने फटी शर्ट पहनी हुई थी। मैंने जब उन्हें पकड़ा तो वे कांप रहे थे। उस दिन मैंने फैसला लिया कि जब तक मैं ठंड से नहीं कांपता तब तक मैं टीशर्ट ही पहनूंगा।"
स्वेटर कब से पहनेंगे Rahul Gandhi?
राहुल ने ये भी बताया कि वे स्वेटर कब पहनना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, "जब मैं कापूंगा तब मैं स्वेटर पहनने के बारे में सोचूंगा। मैं उन बच्चों को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको ठंड लग रही है तो राहुल गांधी को भी ठंड लग रही है। जिस दिन आपने स्वेटर पहन लिया उस दिन राहुल गांधी स्वेटर पहन लेगा।"
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!