नई दिल्ली, NOI :- Health Tips: मेटाबॉलिज्म शरीर को फिट रखने, फैट बर्न करने और एनर्जी देने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो आप एक्टिव रहते हैं। बिना थके कोई भी काम कर सकते हैं। दरअसल, यह बॉडी सेल्स में मौजूद एंजाइम्स को एनर्जी में बदलता है। सर्दियों में अक्सर लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे लोग जल्दी थक जाते हैं। लेकिन, डाइट में बदलाव कर आप सर्दियों में भी मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जिनके सेवन से मेटाबॉलिज्म फास्ट हो सकता है।

1.टोमैटो सूप


टमाटर का सूप आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिसके सेवन आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह एक मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। सर्दियों की डाइट में आप टमाटर का सूप शामिल कर सकते हैं।

2.शकरकंद खाएं


शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह नेचुरली मीठी जड़ वाली सब्जी है। इसमें फाइबर और मैग्नीशियम पर्याप्ता मात्रा में पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

3.अदरक का सेवन करें


अदरक मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में काफी मददगार है। यह विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं या भोजन में अदरक शामिल कर खा सकते हैं।

4.डाइट में शलजम शामिल करें


सर्दियों के मौसम में शलजम का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, पौटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार है। ठंड के मौसम में इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है।

5.कॉफी पिएं


अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो खुश हो जाइए। स्टडी के मुताबिक इसमें मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement