कानपुर, NOI :- बिठूर थानाक्षेत्र के शिवदीनपुरवा में रविवार तड़के बाइक से सब्जी लादकर आ रहे वृद्ध किसान की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार में फंसने पर वह 50 मीटर तक घिसटते चले गए। चौबेपुर के बूढ़नपुर गांव निवासी 65 वर्षीय शिवराम किसान थे।

भाई रामेश्वर और बंशीलाल ने बताया कि रविवार तड़के वह बाइक से पालक और मेथी लादकर नवाबगंज सब्जीमंडी जा रहे थे। बिठूर-बैराज हाईवे पर इस्कान मंदिर के पास शिवदीनपुरवा गांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार उन्हें 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित कार सवार भाग निकले।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर स्वजन को सूचना दी तो पत्नी कृष्णा व बेटे नीशू को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसी फुटेज निकलवाकर आरोपितों की तलाश की जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement