Laddu Benefits In Winter: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, मजबूत होगी इम्युनिटी
1.गोंद के लड्डू
सर्दियों में गोंद का लड्डू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, आटा, देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। गोंद के लड्डू में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके सेवन से शरीर में गर्माहट बरकरार रहती है और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
2.मेथी के लड्डू
मेथी का टेस्ट कड़वा होता है, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और कई गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। आप सर्दियों की डाइट में मेथी का लड्डू शामिल कर सकते हैं। जो इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मददगार है।
3.अलसी के लड्डू
सर्दियों में लोग अलसी के लड्डू खाना खूब पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अलसी में मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
4.तिल के लड्डू
सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। आप इस मौसम में तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
रागी का इस्तेमाल कई तरह की व्यंजनों में किया जाता है। यह सबे पौष्टिक अनाजों में से एक माना जाता है। आप सर्दियों में रागी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। आप इस लड्डू को बच्चों के आहार में भी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments