UP में फार्म मशीनरी निर्माण और क्लब महिंद्रा को विस्तार देगा महिंद्रा समूह, ईवी निर्माण के लिए यूपी पहली पसंद
लखनऊ, NOI :- देश के शीर्ष दस औद्योगिक घरानों में शामिल महिंद्रा समूह उत्तर प्रदेश में फार्म मशीनरी निर्माण और क्लब महिंद्रा को विस्तार देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट के दौरान कंपनी के संकल्प को साझा किया। आनंद महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए यूपी को पहली पसंद बनाया और भविष्य में इस क्षेत्र में भी निवेश का भरोसा दिलाया।
यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री से मुलाकात के क्रम में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने प्रदेश की औद्योगिक विकास नीतियों को उद्योग जगत के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए ने कहा कि यूपी की बेहतर कानून-व्यवस्था, सेक्टोरल नीतियां, सरल प्रणाली और बड़ी आबादी महिंद्रा समूह के निवेश के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित करते हुए पर्यटन स्थलों पर क्लब महिंद्रा का विस्तार किया जाएगा। इससे पर्यटकों को सहायता मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
यूपी में ईवी निर्माण के क्षेत्र में बड़ा निवेश करेगी महिंद्रा
आनंद महिंद्रा के कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ाते हुए महिंद्रा समूह फार्म मशीनों का निर्माण करने के लिए उप्र में इकाई स्थापित करने की इच्छुक है। उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रानिक वीकल नीति को उत्साहवर्धक बताते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि महिंद्रा समूह ईवी सेक्टर में बड़े निवेश की योजना पर काम कर रहा है। इस दृष्टि से यूपी हमारी पहली पसंद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरोस्पेस, कृषि व्यवसाय, आटोमोटिव कंपोनेंट्स, निर्माण उपकरण, रक्षा, ऊर्जा, कृषि उपकरण, वित्त और बीमा, औद्योगिक उपकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, हास्पिटैलिटी, लाजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, रिटेल और शिक्षा क्षेत्र में महिंद्रा समूह की विशेषज्ञता है।
सरकार की ओर से महिंद्रा ग्रुप को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
ग्रुप के लंबे अनुभव, तकनीक, शोध-अनुसंधान और नवाचारों से उत्तर प्रदेश को अत्यंत लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25 सेक्टोरल नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री की जरूरत और अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए हमने अपनी नीतियां तैयार की हैं। सरकार की ओर से महिंद्रा ग्रुप को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बीते पांच जनवरी को मुंबई में मुख्यमंत्री के मुलाकात की थी। इस विशेष बैठक में समूह की ओर से निवेश प्रस्तावों पर विमर्श किया गया था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments