JioPhone Next की डिटेल लीक, मिलेगा 13MP कैमरे और Qualcomm चिपसेट का सपोर्ट, यहां जानें हर अपडेट
नई दिल्ली, NOI: JioPhone Next Specifications Leak : Reliance JioPhone Next की बिक्री गणेश चतुर्थी यानी 10 सितंबर से भारत में होगी। वही फोन की लॉन्चिंग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को हो सकती है। इसी दिन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का ऐलान होगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही Jio Phone Next की डिटेल लीक हो गई है। XDA Developers के एडिटर Mishaal Rahman के ट्वीटर पोस्ट से अपकमिंग Jio Phone Next के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। लेकिन अभी फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
Jio Phone Next के स्पेसिफिकेशन्स
- JioPhone Next में Qualcomm की लो-एंड चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जो Qualcomm QM215 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 64-bits CPU और ड्यूल ISP सपोर्ट दिया जाएगा।
- फोन की स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1440x720 पिक्सल होगा। हालांकि फोन की स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं हुआ है।
- JioPhone Next में 2GB से कम रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वही स्टोरेज के लिए 3GB और 64GB का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एक माइक्रो एसडी कार्ड दिया जा सकता है।
- JioPhone Next के कैमरे की बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर सिंगर 13MP का सेंसर दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP लेंस दिया जाएगा।
- फोन में डिफॉल्ट कैमरा ऐप Google Camera Go दिया जाएगा। फोन HDR मोड के साथ आएगा। इससे फोन में शानदार कलर और डायनमिक रेंज के फोटो क्लिक किये जा सकेंगे। फोन में Snapchat लेंस का सपोर्ट दिया जाएगा।
- JioPhone Next एक 4G फोन होगा। इसमें Google के Android Go ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा, जो कि एंड्राइड 11 बेस्ड होगा। बता दें कि Android Go का इस्तेमाल कम कीमत वाले स्मार्टफोन में किया जाता है।
- फोन में Google की सर्विस जैसे सॉफ्टवेयर अपडेट, Google Assistant और ऐप डाउनलोड की सुविधा मिलेगी। फोन ऐप्स को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि यूजर्स कम रैम और स्टोरेज के चलते पॉप्युलर गेमिंग ऐप्स को नहीं डाउनलोड कर पाएंगे।
- फोन में Google Assistant वॉइस सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन से क्रिकेट स्कोर, मौसम की जानकारी ले सकेंगे। फोन में JioSaavn और My Jio ऐप का सपोर्ट मिलेगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!