नई दिल्ली, NOI : Holi 2023: देशभर में हर साल रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन भारत में इस पर्व को मनाया जाता है। इस साल 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा है। ऐसे में लोग अभी से इस पर्व की तैयारियों में लग गए हैं। इस त्योहार को लेकर लोगों में अलग भी उत्साह देखने को मिलता है। पूरे देश में लोग अलग-अलग तरीकों से इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। रंगों के अलावा लोग फूलों और लट्ट से भी इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के अलावा विदेशों में होली का त्योहार मनाया जाता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं, उन देशों के बारे में, जहां मनाया जाता है होली का त्योहार-

म्यांमार


भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में होली से मिलता-जुलता एक त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को वहां मेकांग या थिंगयान नाम से जाना जाता है। हालांकि, यहां रंगों की जगह पानी से इस त्योहार को मनाया जाता है। वहां के लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से सभी के सारे पाप धुल जाते हैं। बीते कुछ समय यहां के लोग पानी के साथ ही रंगों से भी होली खेलने लगे हैं।

नेपाल

भारत के कई त्योहारों की झलक पड़ोसी देश नेपाल में भी देखने को मिलती है। नेपाल में होली को फागु पुन्हि कहा जाता है। हफ्तेभर चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर होती थी। पहाड़ी इलाकों में जहां इस त्योहार को भारत की होली से एक दिन पहले मनाया जाता है, तो वहीं, तराई की होली भारत के साथ बिल्कुल भारत जैसी ही होती है।

अफ्रीका

अफ्रीकी देशों में होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां पर होलिका दहन जैसी एक परंपरा भी मनाई जाती है, जिसे स्थानीय लोग ओमेना बोंगा के नाम से जानते हैं। लोग इसे जलाकर अन्न देवता को याद करते हैं। साथ ही रातभर इस आग के चारों तरफ नाचते-गाते और जश्न मनाते हैं।

थाईलैंड


थाईलैंड में होली का यह पर्व सांग्क्रान के नाम से प्रसिद्ध है। इस दिन यहां के लोग बौद्ध मठों में भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं। साथ ही इस दिन यहां एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालने की भी परंपरा है।

मॉरिशस


अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर मॉरिशस में होली का त्योहार बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है। यह पर्व यहां पूरे एक महीने के लिए चलता है। साथ ही यहां भी होलिका दहन भी किया जाता है। इस दौरान यहां आने वाले पर्यटक भी इस उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement