Delhi Politics: "दिल्ली में भ्रष्टाचार और शराब घोटाले की आंधी है", CM केजरीवाल पर जमकर बरसे BJP अध्यक्ष
शराब घोटाले पर AAP को घेरा
उन्होंने आगे कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी करके वह लोकप्रिय नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री आपातकाल की बात करते हैं, लेकिन वह इसकी पीड़ा नहीं जानते हैं। मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि शराब घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन इससे जुड़े प्रश्नों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि शराब ठेकेदारों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत क्यों किया गया?
दिल्ली सरकार के बंद हो रहे हैं स्कूल- BJP
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष सचदेवा ने आगे कहा कि मंत्रिमंडल के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते। दिल्ली सरकार के स्कूल बंद हो रहे हैं। केंद्र सरकार दो केंद्रीय विद्यालय और नौ नवोदय विद्यालय स्वीकृत किए हैं। भाजपा के बाद आप भी घर-घर जाने का फैसला किया है, उन्हें शराब घोटाले के प्रश्नों का जवाब देना होगा।
आधी आबादी को नहीं मिल रहा है शुद्ध पेयजल- बिधूड़ी
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला है। रामवीर सिंह ने कहा कि स्कूलों में कमरे बनाने, दिल्ली परिवहन निगम की बसें खरीदने, अस्पताल बनाने में, जल बोर्ड में घोटाले हुए हैं। जासूसी घोटाला हुआ है। आधी आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कोई नया एसटीपी नहीं बना। डीटीसी में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई। एक भी नया अस्पताल नहीं बना। एक हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाने की घोषणा की थी, लेकिन साढ़े तीन सौ खुले। इनमें भी दवा नहीं मिलती है। डाक्टरों व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments