ByPolls Result: उपचुनावों में कांग्रेस का जलवा, महाराष्ट्र में BJP से 27 साल बाद छीनी ये सीट, बंगाल में भी जीत
नई दिल्ली, NOI : ByPolls Result 2023 पूर्वोत्तर के तीनों चुनावी राज्यों में कांग्रेस को चाहे बुरी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उपचुनावों के नतीजों ने एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने का काम किया है। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। तीनों राज्यों में कांग्रेस इस बार सिंगल डिजिट सीटों पर सिमट गई है। हालांकि, महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु के उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
महाराष्ट्र में 27 साल से BJP का गढ़ छीना
महाराष्ट्र के कस्बा पेठ सीट से कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा इस सीट पर पिछले 27 साल से राज कर रही थी। कस्बा पेठ सीट पर कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के हेमंत रसाने को हराया है। इस सीट पर भाजपा 1995 के बाद चुनाव हारी है। इस जीत के साथ ही महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को एक नई संजीवनी मिल गई है।
तमिलनाडु में भी कांग्रेस जीती
तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन ने चुनाव में AIADMK के केएस थेन्नारास्रु को हराया है। इस सीट पर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन ने चुनाव लड़ा था, जिसका फायदा उसे मिलता भी दिखा है।
पश्चिम बंगाल में डेढ़ साल बाद खुला खाता
पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कांग्रेस को सागरदिघी विधानसभा सीट पर जीत मिली है। टीएमसी नेता सुब्रत साहा के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने TMC नेता देबाशीष बनर्जी को यहां हराया है और करीब डेढ़ साल बात जीत पाई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments