Rocky Aur Rani ki Prem Kahani के सेट से वायरल हुआ आलिया भट्ट का यह वीडियो, इस लुक में नजर आएंगी एक्ट्रेस
फिल्म सेट से सामने आया यह वीडियो
करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही है, जिसमें कोरियोग्राफर इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं। आलिया भट्ट कैरेक्टर के अनुसार, बैठी हुई हैं और कैमरा उन्हें शूट कर रहा है। इस वीडियो में आलिया कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैन पेज से शेयर किया गया है।
आलिया भट्ट वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट ने 06 नवंबर, 2022 को राहा को जन्म दिया। मां बनने के बाद यह आलिया की पहली मूवी होगी। इसके अलावा उनकी झोली में 'जी ले जरा' और 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' हॉलीवुड मूवी है, जिसके डायरेक्टर टॉप हार्पर हैं। यह आलिया की पहली अंग्रेजी फिल्म होने वाली है, जिसमें वह गेल गैडोट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती देखी जाएंगी।
वहीं, 'जी ले जरा' फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली पिक्चर है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी एक ही पर्दे पर नजर आएंगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments