नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। NOI: Green Fruits Benefits: अच्छे स्वास्थ्य और बीमारियों से बचे रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा हरी सब्जियों और फलों के सेवन पर जोर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें क्लोरोफिल की मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हरे फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने, पाचन को बेहतर बनाने और हाई बीपी के जोखिम को कम करने का काम करते हैं। तो आइए जानें 5 ऐसे हरे फलों के बारे में जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।


हरा सेब


jagran

आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा हरा सेब, quercetin से भी समृद्ध होता है, जो एक ऐसा केमिकल है, जो दिमाग की सेहत को बेहतर बनाता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उन्हें हरे सेब जरूर खाने चाहिए। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

अमरूद


jagran

क्या आप जानते हैं कि अमरूद मैग्नीशियम से भरा होता है, जो हमारी मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए जरूरी होता है। मैग्नीशियम तनाव को कम करने का काम भी करता है। इस फल में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पेट की सेहत को अच्छा रखता है। अमरूद का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा अमरूद में मौजूद विटामिन-ए, सी, फोलेट, जिंक और कॉपर, आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

आंवला


jagran

विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मूत्रवर्धक एसिड आंवले में पाए जाते हैं। इसके अलावा आंवला क्रोमियम से भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह छोटा-सा खट्टे स्वाद वाला फल, पाचन में सुधार करने के साथ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

अंगूर


jagran

अंगूर एक बेहतरीन फल होती है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य का ख्याल रखने का काम करता है। इसमें विटामिन-ए, सी और बी के साथ पोटैशियम और कैल्शियम भी मौजूद होता है। फ्लेवनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंगूर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। अंगूर खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और थकावट भी नहीं लगती। जो लोग रोज अंगूर का सेवन करते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और कब्स की समस्या भी नहीं होती।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement