Turmeric Side Effects: इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है गुणों से भरपूर हल्दी, भूलकर भी न करें सेवन
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुणों से भरपूर हल्दी कई बार हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। दरअसल, कुछ समस्याओं में हल्दी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप हल्दी से होने वाले इन नुकसानों से अनजान हैं, तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए हल्दी का सेवन-
पथरी
अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परेशान है, तो उसे हल्दी के दूरी बना लेनी चाहिए। दरअसल, पथरी की समस्या में हल्दी का सेवन करने से यह दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि ऐसे लोग हल्दी का सेवन कम से कम करें और इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हल्दी का सेवन हानिकारक माना जाता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने और खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करते हैं। ऐसे में हल्दी खाने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि डायबिटीज के मरीज कम से कम हल्दी का सेवन करें।
नाक से खून आने पर
अगर आपको नाक से या शरीर के किसी अन्य भाग से रक्तस्त्राव यानी खून बहने की समस्या है, तो भी हल्दी का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, हल्दी खून का थक्का जमने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है, जिससे यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप इस समस्या में हल्दी का सेवन कम करें।
पीलिया
अगर आपको पीलिया की समस्या है, तो भी हल्दी का सेवन करने से बचें। इतना ही नहीं जॉइंडिस की समस्या ठीक होने के बाद भी कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही हल्दी का सेवन करें।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!