जूनागढ़: अवैध दरगाह हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत चार पुलिसकर्मी घायल; कई वाहन फूंके
डीएसपी घायल, एक व्यक्ति की मौत
भीड़ के हमले में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हिंसक भीड़ के पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि असल वजह क्या थी। मामले में 174 लोगों से पूछताछ की गई है।
तनाव के चलते फिलहाल मजेवाड़ी गेट के पास पूरे इलाके में पुलिस का काफिला तैनात कर दिया गया है।
यह है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ के मजेवाड़ी गेट स्थित दरगाह को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। बीते दिन नोटिस का विरोध करने वहां करीब 600 लोग जमा हुए थे।
पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी, तभी रात करीब 10 बजे भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस पर एसिड की बोतलों और पत्थरों से भी हमला किया गया।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!