नई दिल्ली, NOI : Nifty SmallCap 100 Index: शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में छोटे-मझोले शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस कारण आज बाजार खुलने के साथ ही शुरुआत कारोबार में निफ्टी का स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.65 प्रतिशत बढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 10,819.45 अंक को छू गया।

Nifty SmallCap 100 सोमवार के सत्र में 10,793.45 अंक पर 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला था। शुक्रवार के सत्र में ये 10,740.50 अंक पर बंद हुआ था। इसके साथ निफ्टी के मिड कैप 100 इंडेक्स में जबरदस्त तेजी हुई है। यह 187.55 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 35,331.85 अंक पर है।

कैसा रहा बाजार का हाल?

हालांकि, शुरुआत में सकारात्मक खुलने के बाद भारतीय बाजार के हल्के लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 103 अंक गिरकर 63,272 अंक और एनएसई निफ्टी 34.65 अंक गिरकर 18,791 पर कारोबार कर रहा था।

कौन-से हैं टॉप गेनर्स ?

आज निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में जेबी केमिकल एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड, और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड टॉप गेनर्स में थे।

स्मॉल कैप शेयरों में तेजी बाजार के सकारात्मक रुख को दिखाता है। एफआईआई की ओर से भी बाजार में लगातार खरीदारी की जा रही है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में एफआईआई की ओर से 7,272 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। शुक्रवार के सत्र में एफआईआई की ओर से 794.78 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी।

बता दें, एक जून से लेकर 16 जून तक के कारोबारी सत्र में एफपीआई भारतीय बाजार में 16,406 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। इससे पहले मई में विदेशी निवेशकों ने 43,838 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement