International Yoga Day 2023: बैक पेन की समस्या ने मुश्किल कर दिया है उठना-बैठना, तो ये योगासन होंगे फायदेमंद
ऐसे में योग की मदद से पीठ दर्द को कम करने के साथ इसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको कोई गंभीर या पुराना पीठ दर्द है, तो योग के कुछ पोज को करने से पहले पेशेवर या योग्य योग प्रशिक्षक से परामर्श जरूर लें। तो अगर आप भी अक्सर पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, तो इन योग पोज को ट्राई कर सकते हैं।
कैट-काउ पोज
यह पोज आपकी रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने का एक शानदार तरीका है। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को फर्श पर टिकाएं। इसके बाद हाथों को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे इसे जमीन पर टच कराएं। इसके बाद पीठ को झुकाएं और अपने सिर और टेलबोन को उठाते हुए सांस लें।
डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग पोज
यह पोज़ आपकी पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच और आपके लचीलेपन में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए हाथों से जमीन छूने की कोशिश करें। इस पोज को करते समय उल्टा वी आकार बनाना चाहिए।
चाइल्ड पोज
यह मुद्रा आपकी पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के साथ ही आपको तनाव से ही दूर रखने में मदद करेगा। इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और आगे घुटने को मोड़े हुए आगे की तरफ झुकें। इसके बाद हाथो को सीधा फैलाए रखें। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहे और फिर वापस वज्रासन में आ जाएं।
ब्रिज पोज
यह पोज आपकी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने और आपके पोस्चर को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ें। अब हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा दें। इसके बाद सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। अब दोबारा सांस छोड़ते हुए पहले की स्थिति में आ जाएं।
नी टू चेस्ट पोज
यह पोज आपकी पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने और दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। इस पोज को करने के लिए अपने घुटनों के बल झुककर अपनी पीठ के बल लेटना शुरू करें। अब एक घुटने को अपनी छाती के पास लाएं और दोनों हाथों से पकड़ें। धीरे-धीरे अपने घुटने को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं। दूसरी तरफ भी इसी तरह इसे दोहराएं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!