International Yoga Day 2023: प्रेग्नेंसी में बेहद फायदेमंद होता है योग, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन से मूड प्रभाविता होता है। ऐसे में योग आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गर्भवती महिलाओं के दिमाग को शांत करने में बहुत मदद करता है। इन्हें स्वस्थ रखने और सकारात्मक रूप से विकसित करने के लिए योग काफी प्रोत्साहित करता है।
बच्चे के साथ बॉन्ड विकसित करता है
गर्भावस्था के दौरान योग में अक्सर ऐसे अभ्यास शामिल होते हैं, जो मां और उसके बच्चे के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देते हैं। योग में होने वाली गतिविधियां और ध्यान के माध्यम से माताएं अपने बच्चों के साथ एक गहरा बंधन स्थापित कर सकती हैं। यह संबंध मां और बच्चे दोनों के प्यार को बढ़ावा देता है।
डिलीवरी में मददगार
योग गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए तैयार करता है। जैसे- सांस लेने के व्यायाम, गहरी पेट से सांस लेना, प्राणायाम का अभ्यास, पेल्विक टिल्ट, कैट-काउ जैसे योग पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने और डिलीवरी को आसान बनाने में मदद करता है।
डिलीवरी के बाद रिकवरी में सहायक
अक्सर नींद और तनाव के कारण नई माताओं को कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में योग करने से मानसिक तौर पर शांति मिलती है। यह कई तरह के दर्द और नकारात्मक विचारों को दूर करता है। इसके अलावा, योग गर्भवती महिला के शरीर और दिमाग को बच्चे के जन्म के लिए तैयार करता है, जिससे डिलीवरी के बाद रिकवरी में मदद मिलती है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments