पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पहले ही बदल दिया था ट्विटर प्रोफाइल
नई दिल्ली, NOI: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल दिया था। दरअसल उन्होंने प्रोफाइल पर अपने पद के पहले 'पूर्व' लगा दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। इसके बाद पार्टी की नेता सुष्मिता देव का इस्तीफा पत्र सामने आ गया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने तीन दशक लंबे अपने कांग्रेस करियर का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अदा किया है। सुष्मिता ने अपने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस पार्टी के साथ बिताए 30 सालों को यादगार बताया है और लिखा है कि अब वे पार्टी की सदस्यता छोड़ रहीं है। इसके बाद वे अपना समय जनकल्याण के लिए देंगी। असम बंगाल के नेता संतोष मोहन देब की बेटी सुष्मिता देव को असम की सिल्चर विधानसभा सीट से सांसद चुना गया था।
उल्लेखनीय है कि इस साल हुए असम विधानसभा चुनाव के दौरान ही सुष्मिता देव की नाराजगी की बात सामने आई थी। उसी वक्त सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने इसे अफवाह बताया था और कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments