NFAT Admit Card 2023: NOI : नेशनल फोरेंसिक एडमिशन टेस्ट की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी (NFSU) द्वारा फोरेंसिक साइंस व अन्य सम्बन्धित विषयों में संचालित किए जाने वाले यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए आयोजित किए जाने वाले नेशनल फोरेंसिक एडमिशन टेस्ट (NFAT) में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 और 2 जुलाई 2023 को किया जाना है, जो कि कोर्स के अनुसार अलग-अलग पालियों में होगी।

NFAT Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड नेशनल फोरेंसिक एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने नेशनल फोरेंसिक एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल, nat.nta.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आइडी और जन्म-तिथि व स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट करने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों का जांच कर लेनी चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000/011-6922770 पर फोन करके या जारी की गई ईमेल आइडी nfat@nta.ac.in पर मेल करके जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए।

इससे पहले एनटीए ने एनएफएटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप 24 जून को ही जारी कर दिए थे ताकि उम्मीदवार अपने सम्बन्धित कोर्स के एंट्रेंस टेस्ट के लिए अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें। हालांकि, उम्मीदवारों को आवंटित किए गए परीक्षा शहर में किस केंद्र पर एग्जाम देना है, इसकी सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement