रालोद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सरकार कांवड़ियों को मुहिया कराए सुगम यात्रा
लखनऊ, NOI : राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिन्दुओं का ठेकेदार होने का दावा किया जाता है। वहीं कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाने का दिखावा करते हैं, लेकिन कांवड़ यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं की भी व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गयी है।
उन्होंने ने कहा कि इस बार मानसून जल्दी आ जाने से कांवड़ यात्रियों को खासा परेशानी हो रही है उनकी रात में ठहरने की व्यवस्था भी सरकार ने नहीं की है। उनके लिए पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था रास्तों पर नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ हासिल करने के लिए हिन्दुओं का वोट तो हासिल कर लिया लेकिन उनकी भावनाओं से खेल रही है। भाजपा सरकार ने मंदिर मस्जिद, श्मशान कब्रिस्तान, गाय गोबर के नाम पर सिर्फ लोगों को लड़ाने का किया है। उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। कांवड़ यात्रियों को सुविधा देने की बजाय उनका सहारा लेकर धार्मिक उन्माद भड़काने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली से प्रतीत होता है कि शासन एवं प्रशासन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पूरी तरह से अक्षम है। लेकिन प्रदेश की जनता उनकी इस चाल को भली भांति जान एवं पहचान चुकी है।
रालोद के
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मांग करते हुये कहा कि सरकार को कांवड़ यात्रियों की मंगल यात्रा सुगम बनाने तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments