Share Market: LIC समेत इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ कर रहे हैं कारोबार
.jpg)
एलआईसी के तिमाही नतीजे
एलआईसी कंपनी ने कल चालू वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल-जून तिमाही नतीजों का एलान किया है। इस तिमाही कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,544 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 683 करोड़ रुपये था।
एलआईसी ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि जून तिमाही में नेट इनकम बढ़कर 1,88,749 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,68,881 करोड़ रुपये थी।
इस तिमाही के दौरान कंपनी ने निवेश से शुद्ध आय 2022-23 की अप्रैल-जून अवधि में 69,571 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 90,309 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का नॉन परफोमिंग एसेट 2.48 प्रतिशत हो गया। ये एक साल पहले की समान अवधि में 5.84 प्रतिशत था।
इस कंपनी के शेयर में बढ़त
सुप्रीम इंडस्ट्रीज, आरईसी और अशोक लीलैंड के शेयरों में आज उछाल आया है। कंपनी ने बीते दिन एलान किया है कि वह पांच अन्य कंपनियों के साथ एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में जोड़ा जाएगा।
बीएसई पर सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर 16.25 प्रतिशत चढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 4,480 रुपये पर पहुंच गए। आरईसी का स्टॉक 6.48 प्रतिशत उछलकर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 230.70 रुपये पर पहुंच गया। अशोक लीलैंड 2.55 फीसदी की तेजी के साथ अपने एक साल के शिखर 191 रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में 2.29 फीसदी, कमिंस इंडिया (2.23 फीसदी), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (2 फीसदी), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (1.65 फीसदी) और एस्ट्रल लिमिटेड (1.14 फीसदी) की बढ़त हुई।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!