नई दिल्ली, NOI : Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस टेलीविजन के सबसे सफल रियलिटी शोज में से एक है। कलर्स के इस शो का एक सीजन खत्म होते ही फैंस बेसब्री से दूसरे सीजन का इंतजार बेसब्री के साथ करने लगते हैं।

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हुआ है, जिसकी ट्रॉफी यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीती है। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो ओटीटी की सफलता के बाद अब मेकर्स बिग बॉस 17 की तैयारियों में जुट गए हैं और इसके लिए कई विवादित और जाने-माने टीवी के चेहरों को मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं।

टीवी पर बिग बॉस का नया सीजन सितंबर-अक्टूबर के बीच ऑनएयर होता है और अब इस शो को लेकर कुछ डिटेल्स सामने आई हैं।

इतने दिनों के अंदर टीवी पर लौटेगा बिग बॉस?

बिग बॉस की शुरुआत भले ही धीमी होती हो, लेकिन शो का अंत आने पर फैंस के अंदर कंटेस्टेंट के गेम को लेकर दिलचस्पी आ ही जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब मेकर्स ने एक बार फिर कमर कस ली है।

बिग बॉस 17 से जुड़ी से इस अपडेट को इस शो के एक फैन क्लब पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें ये जानकारी साझा की गई है कि ये शो अब से 25 दिनों बाद यानी कि 15 सितंबर के आसपास फिर से टीवी पर लौट सकता है।

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अब तक बिग बॉस 17 को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। शो के लौटने की खुशखबरी के साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि बिग बॉस 17 में कौन-कौन से स्टार्स नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस 17 का ये स्टार्स बनेंगे हिस्सा?

बिग बॉस के घर में कौन से सितारे जाएंगे, इस लिस्ट को जानने के लिए फैंस के दिलों में हमेशा एक बैचेनी बनी रहती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के लिए जो दो नाम अब तक कन्फर्म हुए हैं, उसमें खतरों के खिलाड़ी 13 की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या शर्मा और UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल का नाम इससे पहले भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए सामने आया था। इसके अलावा जिन सितारों के नाम सामने आ रहे हैं, उसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मनीषा रानी, जेनिफर विंगेट का नाम भी शामिल है।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement