नई दिल्ली, NOI : Alia Bhatt Viral Lipstick Hack Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को क्यूट लगती है, लेकिन कई बार एक्टर पत्नी संग अपने रवैये को लेकर ट्रोल हो जाते हैं। अब एक बार फिर आलिया के लिए रणबीर के बिहेवियर ने उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना दिया है।

आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले बताया था कि अगर घर में उनकी आवाज एक लिमिट से ज्यादा ऊंची हो जाती है तो ये रणबीर कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आता। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनका लिपस्टिक लगाना रणबीर को पसंद नहीं है और वो उन्हें इसे पोछने के लिए कहते हैं, जिसके बाद एक्टर ट्रोल हो रहे हैं।

आलिया के वीडियो ने मचाया बवाल

ये पूरा मामला आलिया भट्ट के लेटेस्ट वीडियो शेयर करने के साथ शुरू हुआ है। एक्ट्रेस ने मेकअप हैक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लिपस्टिक लगाने के तरीके के बारे में बता रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि वो ज्यादातर न्यूज शेड की लिपस्टिक लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिपस्टिक लगाई और तुरंत उसे पोंछ दिया। आलिया भट्ट ने आगे बताया कि मैं पहले लिपस्टिक लगाती हूं और फिर इसे पोछ देती हूं, क्योंकि ये उनके पति, जो उनके ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके है, को बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके पति लिपस्टिक को पोछने के लिए कहते हैं, क्योंकि उन्हें आलिया के नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद है।

रणबीर को लोगों ने बताया टॉक्सिक  

आलिया भट्ट के इस वीडियो के सामने आते ही रणबीर कपूर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। नेटिजन्स ने उन्हें टॉक्सिक हसबैंड बताया और आलिया को उनसे दूर भागने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "मैं जितनी बार रणबीर कपूर के बारे में सुनती हूं, आलिया के लिए उतना ही डर लगता है। अगर आपका पति या ब्वॉयफ्रेंड आपसे लिपस्टिक पोछने के लिए कहता है तो ये सबसे बड़ा साइन है कि आपको उससे दूर भागने की जरूरत है। इसमें कुछ भी क्यूट या फनी नहीं है। यकीन नहीं होता की देश की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस इससे गुजर रही हैं।"

आलिया के लिए परेशान हुए लोग

एक अन्य यूजर ने कहा, "आलिया अपनी पलके झपकाओं अगर तुम मुसीबत में हो तो।" एक और यूजर ने कहा, "मुझे यकीन हो रहा है कि आज की टॉप एक्ट्रेसेस अपनी महंगी लिपस्टिक सिर्फ इसलिए हटा दे रही हैं, क्योंकि उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड इसे पोछने के लिए कह रहे हैं।"

ट्रोल हुए रणबीर

आलिया के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "वो जिस तरह से रणबीर के बारे में बताती रहती हैं उससे ऐसा लग रहा है कि वो मदद के लिए गुहार लगा रही हैं।" 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement