Ramayan: एक बार फिर टेलीविजन पर दिखेगी 'रामायण', क्या छोड़ पाएगी 'रामानंद सागर' वाला प्रभाव?
अब एक लंबे समय के बाद फिर से टेलीविजन पर 'श्रीमद रामायण' के जरिये श्रीराम की कहानी दुनिया तक पहुंचने वाली है।
दोबारा टेलीविजन पर लौट रही है 'रामायण'
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में अपने नए पौराणिक शो 'श्रीमद रामायण' की घोषणा की है। ये शो जनवरी 2024 से टेलीविजन पर प्रसारित होगा, जिसकी एक झलक मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर कर दी है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो के टीजर में मेकर्स ने 'राम की नगरी' अयोध्या की एक झलक दिखाई है।
इसके अलावा इसमें बिना राम के किरदार को रिवील किये हुए मेकर्स ने भगवान श्रीराम की एक छवि दिखाई है। प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र, श्रीराम की कथा, श्रीमद रामायण जल्द आ रहा है"। मेकर्स ने शो के साथ ही फैंस से ये भी वादा किया कि वह उन्हें एक प्राचीन आध्यात्मिक युग की तरफ इस शो के जरिये ले जाएंगे।
'श्रीमद रामायण' की झलक देखकर उत्सुक हुए फैंस
श्रीमद रामायण की पहली झलक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसका इंतजार है। पिछले कुछ महीनों में सोनी टीवी कई अच्छे शोज लेकर आया है। बहुत ही उत्सुक हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे साई के बाद एक माइथोलॉजिकल शो के साथ ये सोनी टीवी ने अच्छी शुरुआत की है। जय श्रीराम"।
अन्य यूजर ने लिखा, "महाभारत, बाल कृष्णा, लव कुश और अब रामायण"। सोशल मीडिया पर फैंस 'श्रीमद रामायण' के बारे में जानने के बाद उत्सुक हो उठे हैं। हालांकि, शो में कौन-कौन से सितारे किस किरदार में नजर आएंगे मेकर्स ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments