Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, बोले- यह हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। रखी श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर त्योहार मनाई जाती है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।'
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments