एजुकेशन डेस्क। Andhra Pradesh, NOI : देश के विभिन्न राज्यों का गठन अलग-अलग तिथियों पर किया गया है। इसी क्रम में आज हम बताने जा रहे हैं आंध्र प्रदेश की स्थापना कब हुई थी। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल 162,975 वर्ग किलोमीटर है। यह राज्य तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा राज्यों व बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ है। आइए जानते हैं राज्य से जुड़े अन्य तथ्य और जिलों की सूची।

साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग हुआ था तेलंगाना

02 जून 2014 को तेलंगाना का आंध्र प्रदेश से विभाजन हुआ था। दरअसल, तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय तेलंगाना के लोगों को पसंद नहीं आया था। यहां के लोगों का कहना था कि उनके हक का ध्यान रखा जा रहा है। उनके साथ पक्षपात हो रहा है। इसलिए वे अलग राज्य चाहते थे। इसके बाद, साल 2014 में उनकी यह मांग पूरी हुई।

Andhra Pradesh: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रति है लोगों की अटूट आस्था

आंध्र प्रदेश के चित्‍तूर जिले में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यहां बाला जी के दर्शन करने के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Andhra Pradesh: ये हैं आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम

अनंतपुर, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, कडपा, कृष्णा, कुरनूल, नेल्लोर, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, पश्चिम गोदावरी

Andhra Pradesh: ये हैं राज्य के प्रमुख त्योहार:

उगाडी (तेलगू नववर्ष), दशहरा, विनायक चतुर्थी, दीपावली, वसंतोत्सवम, महाशिवरात्रि, बकरीद, रमजान, क्रिसमस,ईस्टर, मकर-संक्रांति

Andhra Pradesh: ये हैं राज्य की प्रमुख नदियां:

गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, तुंगभद्रा

Andhra Pradesh: ये हैं राज्य में घूमने के कुछ टॉप डेस्टिनेशन

बोर्रा गुफाएं, श्रीशैलम बांध, कोनासीमा डेल्टा, अराकू घाटी 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement