G-20: रात्रिभोज के न्योते में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया 'इंडिया' शब्द हटाने का आरोप
रिपब्लिक ऑफ इंडिया नहीं, 'भारत'
दरअसल जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है. इस सम्मेलन में बहुत से देश शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जी-20 में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों को डिनर के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजा है. इस निमंत्रण में पहली बार रिपब्लिक ऑफ इंडिया की जगह रिपब्लिक ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है. राष्ट्रपति के भारत शब्द के इस्तेमाल को संघ प्रमुख मोहन भागवत की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है.
मोहन भागवत ने की थी ये बड़ी अपील
दुनिया में कहीं जाओ भारत ही कहो-भागवत
मोहन भागवत ने साफ शब्दों में कहा कि देश के लोगों को इंडिया की जगह भारत कहने की आदत डालनी चाहिए, क्यों कि यह नाम प्राचीन समय से चला आ रहा है. इस नाम को आगे भी जारी रहना चाहिए. अब हर जगह इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. उनकी इस अपील के बाद अब भारत के संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग भी तेजी से उठ रही है.
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments