Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाव पलटी, दस बच्चे लापता, 20 लोगों को निकाला गया
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। बागमती नदी में नाव पलटने से करीब 10 स्कूली बच्चों के मरने की आशंका है। बताया जा रहा कि नाव में 30 लोग सवार थे। इनमें 20 लाेगों को बाहर निकाला गया है।

करीब 10 स्कूली बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनके डूबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मौजूद हैं। नाव हादसे की सूचना उनके पास भी पहुंची। उनके निर्देश पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों एवं बचाव दल को बुलाया गया है।

रोज की तरह आज भी नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे बच्चे
इस घटना के बाद पास के गांव में चीख पुकार मच गई है। बताया जा रहा कि नदी के उसपार उच्च विद्यालय होने के कारण स्कूली बच्चे नाव से ही स्कूल राेज आते-जाते थे। आज भी नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। मधुपट्टी घाट के पास नाव बागमती में पलट गई।
इसके बाद बड़े लोग पानी से निकल गए, मगर स्कूली बच्चों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा कि वे डूब गए हैं। डूबने वालों की वास्तविक संख्या का पता अभी पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि करीब 10 की संख्या में स्कूली बच्चे लापता हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments