नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट (एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) कुछ ही देर में अचानक आईजीआई एयरपोर्ट लौट आई। दरअसल, उड़ान के समय विमान में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, जिस वजह से फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

Air India: दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट अचानक पहुंची पाकिस्तान के एयर स्पेस, वापस लौटी राजधानी

जानकारी के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट लौटने के दौरान फ्लाइट पाकिस्तान के एयर स्पेस में चली गई थी। इस दौरान विमान पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में 32,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।

विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने पर यात्रियों की सांसें थम गई थी। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement