इंटरनेट मीडिया पर रविवार रात कार सवार भाजपा नेता अतुल दीक्षित का वीडियो वायरल हुआ। इसमें गाड़ी हटाने को लेकर एक महिला और कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा नेता ने महिला और एक अन्य युवक से गाली गलौज की। विरोध पर अभद्रता करने लगे तो महिला ने उन्हें जमकर पीट दिया।

देर रात इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बायरल हो गया। इसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। वीडियो में इनोवा कार सवार BJP नेता अतुल दीक्षित पूर्व पार्षद हैं। कार में पार्टी का झंडा भी लगा है। वह कार में बैठे हैं गाड़ी हटाने को लेकर उनका महिला और एक युवक से विवाद हुआ। विवाद के दौरान अतुल कार से बाहर निकले दोनों पक्षों मे नोकझोंक हुई।

दोनों का आरोप है कि अतुल दीक्षित नशे में धुत थे और उन्होंने गाली-गलौज की। युवक वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। इस पर उग्र होकर महिला ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ठाकुरगंज और चौक ने बताया कि वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है जांच की जा रही है। इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं आया है। वीडियो कब का है इसकी भी जानकारी नहीं है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement