वर्ष 2023 में 19 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 28 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ होगा। यह तो सभी जानते हैं कि मोदक गणेश जी को कितने प्रिय हैं, लेकिन मोदक के अलावा भी ऐसे कई भोग हैं, जिन्हें अर्पित करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा वर प्रदान करने हैं।

मोदक से करें शुरुआत

गणेश उत्सव के पहले दिन यानी गणेश चतुर्थी को आप बप्पा की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें मोदक का भोग लगाएं, क्योंकि मोदक गणेश जी को सबसे अधिक प्रिय हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी की शुरुआत इसी भोग से करें।

दूसरा दिन

गणेश उत्सव के दूसरे दिन आप बप्पा को बेसन से बने लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी करते हैं।

तीसरे दिन

गणेश उत्सव के तीसरे दिन आप गणपति जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। यह भी उनके प्रिय भागों में से एक है। इससे वह आपको मनोवांछित फल देते हैं।

चौथा दिन

गणेश उत्सव के दौरान चौथे दिन आप भगवान को पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं। यह महाराष्ट्र की पारंपरिक भोजन है। इसे आसानी से घर में ही बनाया जा सकता है। ऐसे में आप गणेश जी को पूरन पोली का भोग भी लगा सकते हैं।

पांचवा दिन

चतुर्थी के पांचवें दिन आप भगवान गणेश प्रसन्न करने के लिए उन्हें चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। साथ ही आप खीर में सूखे मेवे, केसर आदि मिलाकर भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं। इससे वह जल्दी प्रसन्न होते हैं।

नारियल की मिठाई

गणेश उत्सव के छठे दिन आप भगवान गणेश को नारियल से बने मिठाई- जैसे नारियल के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। नारियल से बनी मिठाई भी गणेश जी को भाती है।

सातवें दिन

गणेश उत्सव के सातवें दिन आप भगवान को रबड़ी का भोग लगा सकते हैं। इसका भोग लगाने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके सभी दुख दर्द दूर करते हैं।

आठवें दिन का भोग

गणेश उत्सव के आठवें दिन आप भगवान को मालपुए का भोग लगा सकते हैं। मालपुआ भी भगवान गणेश के प्रिय है। इसे घर में ही तैयार किया जा सकता है।

नौवें दिन लगाएं ये भोग

नौवें दिन आप भगवान गणेश को में मेवे से बने लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त के जीवन में आ रहे सभी कष्ट हर लेते हैं।

गणेश विसर्जन का दिन

गणेश उत्सव के दसवें दिन यानी गणेश विसर्जन के दिन आप भगवान गणेश को श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। श्रीखंड बनाने की विधि बहुत ही आसान है। दही में केसर, फल, मेवे आदि मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। इससे भगवान भगवान आपसे जरूर प्रसन्न होंगे और आपकी सभी इच्छाएं पूरी करेंगे।



0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement