भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरेंगे सपाई, जानें UP Assembly Election के लिए कैसे तैयारी कर रही सपा
मुरादाबाद, NOI :SP leader hit the streets with slogan Remove BJP Save Country : भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इसके लिए जिलाध्यक्ष डीपी यादव की अगुवाई में सपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।बुधवार को चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय. पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के नेताओं की बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने नेताओं को जनता के बीच जाने के मूलमंत्र भी दिए।
कहा कि सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपने कार्यकारिणी की लिस्ट पार्टी कार्यालय को प्रेषित करें और निश्चित समय पर मासिक बैठक आयोजित करें। सभी प्रकोष्ठों की मासिक बैठक में जिला लेवल पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा जो बैठक की समीक्षा करेगा।सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बूथ लेबल पर पदाधिकारी नियुक्त कर बूथ मजबूत करें और आने वाले चुनावों में सपा की हर बूथ पर कार्यकर्ता नियुक्त हो।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 300 यूनिट बिजली और मकान फ्री देने का वादा किया है। युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी, क्योंकि सपा जो कहती शपथ लेने के साथ ही पूरा करती है।
इसे घर-घर तक पहुंचाना है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुहम्मद असलम चौधरी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अफ़रोज़ जहां वारसी, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष नाजिम हुसैन एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मुस्लिम सैफी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूबेदार नन्द किशोर, प्रोफेसर तल्हा खान, सुनीता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
सत्येंद्र सिंह बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष : क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सत्येंद्र चौधरी को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। पूर्व में सत्येंद्र चौधरी जिला संयोजक किसान मोर्चा के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी का कार्य देख रहे संजय ढाका मीडिया विभाग का जिला संयोजक घोषित किया है। पूर्व में संजय ढाका बूथ अध्यक्ष, मंडल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष और जिला संपर्क प्रमुख तथा 2015 से लगातार जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अपना कार्य कर रहे हैं। मीडिया विभाग में उनके साथ दो सह संयोजक आदित्य शाक्य व प्रदीप कुमार को स्थान दिया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments