Vande Bharat Train: अब साढ़े चार घंटे में पहुंच जाएंगे आगरा से प्रयागराज, भगवा रंग में चलेगी आठ कोच की ट्रेन
पहली ट्रेन आगरा रेल मंडल की चली थी भाेपाल से दिल्ली
आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक अप्रैल 2023 को रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य चली थी। अब दूसरी ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन आगरा से प्रयागराज के मध्य चलेगी। 447 किमी की दूरी को तय करने में सामान्य ट्रेन सात से आठ घंटे तक का समय लेती हैं। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को साढ़े चार घंटे में तय करेगी। आगरा से प्रयागराज के मध्य वंदे भारत का जल्द ट्रायल होगा।
आगरा का रेल स्ट्राफ संचालन करेगा
ट्रेन का संचालन आगरा रेल मंडल का स्टाफ करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत आगरा कैंट से सुबह छह बजे चलेगी। सुबह 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम पांच बजे प्रयागराज से चलकर रात 9.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार चेयरकार और चार एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।
किया जा सकता है विस्तार
वंदे भारत पहले चरण में आगरा से प्रयागराज के मध्य चलेगी। छह से आठ माह के बाद इस ट्रेन का विस्तार मथुरा तक होगा।
आगरा से प्रयागराज तक वंदे भारत के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। अनुमति मिलते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रभात रंजन, प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक, एनसीआर प्रयागराज
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments