Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है उड़द की दाल, जानें डाइट में इसे कैसे करें शामिल
उड़द दाल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी भूख को कंट्रोल करती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपनी डाइट में उड़द दाल शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।
उड़द दाल की खिचड़ी
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए खिचड़ी काफी हेल्दी फूड है। दरअसल, खिचड़ी को अलग-अलग तरह की दालों से बनाई जाती है। इसके लिए आप चना दाल, मूंग दाल या उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। खिचड़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे बनाने के लिए कम तेल का उपयोग करें।
पराठा
डायबिटीज के मरीजों के लिए नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो इसके लिए उड़द दाल से बने पराठा खा सकते हैं। आप इसमें मेथी के पत्ते भी मिक्स कर सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये दोनों ही बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।
कढ़ी
चावल और कढ़ी भला किसे पसंद नहीं होगा। डायबिटीज के मरीजों के लिए उड़द दाल की कढ़ी बना सकते हैं। इसमें दही और अन्य मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उड़द दाल कढ़ी में बेसन का उपयोग नहीं किया जाता है। चावल या रोटी के साथ उड़द दाल कढ़ी का आनंद ले सकते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!