मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, जबकि 15 अक्टूबर को पूरे देश से मानसून की विदाई होगी।

NOI  डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। वहीं, कई हिस्सों में धूप निकल रही है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को मानसून पूरे देश से विदा होने का अपडेट दिया है। इसके अलावा, कई इलाकों में मौसम में बदलाव से छिटपुट बारिश हो सकती है।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि भी हो सकती है और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा।

यूपी में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। 17 से 21 अक्तूबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले 12 घंटे तक प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

15 अक्टूबर पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा के पूर्वानुमान हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement