पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर आज सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर लिया है।

इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

ये केस झूठा था, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत: खेहरा

चंडीगढ़ भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित रिहायश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुबह करीब 6.30 बजे खेहरा के घर पर पहुंची। खेहरा को 2015 के एनडीपीएस एक्ट में दर्ज एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में सुखपाल खेहरा का कहना है कि यह केस झूठा था सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दे रखी है। खेहरा को जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खेहरा ने पुलिस कर्मचारियों से पूछी पहचान

घर में पुलिस के पहुंचने पर सबसे पहले विधायक खेहरा ने सीनियर अधिकारी से पहचान पूछी। जिस पर जवाब मिला कि वह डीएसपी जलालाबाद एआर शर्मा है। इस दौरान एएसआई पुष्पराज सिंह उन्हें बार बार चलने को कह रहे थे तो खेहरा ने कहा कि आप के सीनियर अफसर चुप खडे़ है तो आप को इतनी जल्दी क्या है। कई पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में थे। खेहरा ने पूछा कि चंडीगढ़ पुलिस क्यों नहीं आई इस पर पंजाब पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है। करीब आधे घंटे तक पुलिस कर्मचारी बहस करते रहे।

पंजाब में जंगलराज: कांग्रेस विधायक खेहरा

खेहरा ने कहा कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है। मुख्यमंत्री मान बदलाखोरी की भावना से काम कर रहे है। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के संपर्क में रहे। सभी से अपील है कि मेरी चिंता ने की जाए। आराम से लडूंगा मेरे में दम है। पर ये इनकी करतूत देख लो पुराने झूठे केस में गिरफ्तार किया जा रहा है। जिस में मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत है। वहीं, खेहरा के बेटे ने पुलिस कर्मचारियों से पूछा कि पापा को कहां लेकर जा रहे हो। इस पर पुलिस ने कहा कि जलालाबाद लेकर जा रहे है। बेटे ने कहा कि पापा आप चलो मै आता हूं।

पंजाब सरकार पर लगाया बदलाखोरी नीति का आरोप

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा पर यह कार्रवाई आज सुबह साढ़े छह बजे की गई। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस सुखपाल सिंह खेहरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से वारंट दिखाने और पंजाब सरकार पर बदलाखोरी की नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुराने NDPS एक्ट के तहत हुई छापेमारी

पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह खेहरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर सुखपाल सिंह व उनका बेटा इसको लेकर लाइव हुआ, जिसमें वह पुलिस से किस केस में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी देर बातें होने के बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह खेहरा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, जिसके चलते सरकार बदलाखोरी की नीति अपना रही है।




0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement