अटामी, NOI : जापान के शहर अटामी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 लोगों के कीचड़ में दबे होने की आशंका है। बचावकर्मियों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। अटामी के मेयर साके सैतो ने कहा कि 24 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी संख्या की दोबारा जांच कर रहे है।

हालांकि, शुरुआत में 147 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने ये पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और कितने लोग अभी तक लापता हैं। मृत पाए गए चार लोगों के अलावा, अधिकारियों ने कहा कि 25 लोगों को बचाया गया है, जिनमें तीन घायल हुए हैं।

तीन सप्ताह से कम समय में टोक्यो ओलंपिक शुरू होने वाला है, जबकि जापान अभी भी कोरोनो वायरस महामारी के बीच में है, राजधानी में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और विशेषज्ञ आपातकाल की एक और स्थिति की आवश्यकता का सुझाव दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी 'उन लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं जो कीचड़ के नीचे दबे हो सकते हैं और जितनी जल्दी हो सके मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं।' तीन तट रक्षक जहाज और छह सैन्य ड्रोन, सैकड़ों सैनिक साथ में काम कर रहे है।

अटामी में भारी बारिश के बाद शनिवार को भूस्खलन हुआ था। शहर की आबादी 36,800 है और यह टोक्यो से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। अभिनेता नाओटो दाते इज़ुसन का दौरा कर रहा थे, उन्होंने बताया कि वो सायरन की आवाज से जग गए। उनका पड़ोस कीचड़ से भरे पानी में डूबा हुआ था। उनके घर से कुछ ही दूर, कुछ घर पूरी तरह से बह गए हैं, केवल उनकी नींव अभी भी दिखाई दे रही है। द एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए नाओटो दाते ने बताया कि 'मैं यहाँ पला-बढ़ा हूँ, और मेरे सहपाठी और दोस्त यहाँ रहते हैं। मैं अपने पड़ोस को देखकर बहुत दुखी हूँ जहाँ मैं अपने दोस्तों के साथ खेलता था अब नष्ट हो गया है।'

देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की आशंका के बीच, अधिकारी जोखिम वाले क्षेत्रों के पास लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं। जुलाई की शुरुआत में, जापान के बरसात के मौसम के अंत के करीब, अक्सर घातक बाढ़ और भूस्खलन की समय होता है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश खराब हो रही है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement