Air Force Day: प्रयागराज में वायु सेना के योद्धाओं की परेड शुरु, आसमान में उड़ान भरेंगे तेजस, मिराज व सुखोई-30
इमसें मार्च पास्ट, मिलीट्री बैंड प्रदर्शन , ड्रिल, फ्लाई पास्ट आदि होगा। इस परेड में अग्निवीर से भर्ती हुए जवान भी शामिल होंगे। इसमें कुछ महिला अग्निवीरों को भी शामिल किए जा सकते हैं। उसके बाद दोपहर 2:30 बजे से संगम पर विमानों का प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। संगम नगरी के लोग वायु सेना के रमणीय एवं शानदार उड़ान के साक्षी बनेंगे। संगम के चारों ओर, अरैल घाट, झूंसी, शास्त्री पुल और आसपास के क्षेत्रों से देखा जा सकता है।
मिग-21 को दी गई जाएगी विदाई
सुपरसोनिक फाइटर जेट मिग-21 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में 1964 में शामिल हुआ था। रूसी कंपनी ने मिग-21 का निर्माण किया था। भारत ने इस विमान का पहली बार 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में इस्तेमाल किया था। सभी लड़ाई में यह काम आया। कई वर्षों तक इसकी सेवा के बाद अब इसे विदाई दी जाएगी। वायु सेना दिवस के दिन इसको अंतिम विदायी दी जाएगी। उस दिन हवा में डूबते सूर्य की ओर कई लड़ाकू विमान इसे विदाई देंगे।
यह विमान होंगे शामिल
हेलीकाप्टर : चेतक और चिनूक विंटेज
विमान : डकोटा, हार्वर्ड और टाइगर मोथ।
लड़ाकू विमान : तेजस, मिराज, सुखोई-30, मिग-21, राफेल, जगुआर।
परिवहन विमान : एम्ब्रेयर लिगेसी 600, सी-295, सी-17 ग्लोबमास्टर, एएन-32, सी-130 हरक्यूलिस।
एयरोबैटिक टीम : सूर्य किरण टीम (हाक विमान) और सारंग टीम (ध्रुव हेलीकाप्टर)। इन एयरबेस से आएंगे विमान बमरौली, लखनऊ, ग्वालियर, गोरखपुर, कानपुर, अंबाला, आगरा, बरेली, गाजियाबाद आदि से विमान आएंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments