उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 9 नवंबर 2023 तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर कर सकेंगे। बता दें कि इस बार की परीक्षा के माध्यम के माध्यम से 411 पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की गई है।

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 125 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, आवेदन शुल्क उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

UPPSC RO/ARO 2023: कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि परीक्षा 2023 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को और 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में यूपी की रिजर्व्ड कटेगरी के कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

UPPSC RO/ARO Registration 2023: आवेदन के लिए OTR जरूरी

यूपीपीएससी द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एकल अवसरीय पंजीकरण (One Time Registration - OTR) करना अनिवार्य होगा।




0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement