Rampur News: हत्याकांड के खुलासे से सभी हैरान, जिस भाई ने दर्ज की रिपोर्ट, उसी ने सुपारी देकर कराई हत्या
खेती करते थे शादाब
शादाब मेहनत मजदूरी के साथ खेती करते थे। वह छह अक्टूबर की रात आठ बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। स्वजन ने फोन किया तो फोन बंद था। ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। इस बीच सूचना मिली कि चमरपुरा गांव में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा है।
शरीर पर मिले थे चाकू के निशान
पुलिस और स्वजन वहां पहुंच गए। वहां शादाब का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू के निशान मिले। उसकी गर्दन पर घाव थे और पेट पर भी चाकू मारा था, जिससे उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी आ गए। उन्होंने पुलिस और स्वजन से घटना को लेकर जानकारी की। शहजादनगर पुलिस को शीघ्र हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिन से इमरान को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर इमरान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार रात इस मामले में नामजद आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि शादाब की हत्या उसके ही भाई आसिम ने कराई थी। इसके लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। वह शादाब के हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहता था।
दो अन्य लोगों को लिया साथ
इमरान ने शादाब की हत्या के लिए दो अन्य लोगोंं को भी साथ लिया। घटना की रात वह आसिम की बाइक पर उसके भाई शादाब को बैठाकर बहाने से ले गया। चमरपुरा के रेलवे फाटक के पास ले जाकर अपने दो साथियोंं की मदद से उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments