World Mental Health Day 2023: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार मेंटल हेल्थ डे, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत
World Mental Health Day 2023 इतिहास
संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1992 में विश्व मानसिक सेहत दिवस (World Mental Health Day) मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाए जाने की सलाह साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने दी थी। विश्वस्तर पर इस दिन को मनाए जाने का मकसद लोगों को मेंटल हेल्थ के महत्व के बारे में बताना और जागरूक करना है क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा कनेक्शन आपके शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
विश्व मानसिक दिवस 2023 की थीम
हर साल एक अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार इसकी थीम है- "मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट (Mental health is a universal human right)"
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का महत्व
हर साल 10 अक्टूबर को इस दिन को विश्व मनाया जाता है। लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि अगर हम दिमाग से दुरुस्त नहीं, तो शरीर से कैसे फिट रह सकते हैं। किसी भी एक चीज़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दरअसल लोग इस मुद्दे पर बात करने में कतराते हैं, उन्हें लगता है कि लोग उन्हें पागल समझेंगे, जिस वजह से लोग अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं, तो इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!