Katrina Kaif First Look Revealed From Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ट्रेलर रिलीज को खबरों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान का लुक फिल्म से सामने आया था। वहीं, अब जोया यानी कटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।

टाइगर 3 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर चंद दिनों बाद रिलीज होने वाला है। ऐसे में मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

फुल एक्शन मोड में 'जोया'

टाइगर 3 के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर को कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। टाइगर 3 के पोस्टर में एक्ट्रेस फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, जो इशारा कर रहा है कि फिल्म में जोया पहले से भी ज्यादा दमदार रोल में नजर आएगी।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

टाइगर 3 के ट्रेलर की राह देख रहे फैंस के लिए ट्रेलर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। टीजर के बाद से ही ट्रेलर पर दर्शक नजरे गड़ाए बैठे हैं। हालांकि, अब बस चंद दिनों की दूरी रह गई है। यश राज फिल्म्स टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज करेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

टाइगर 3 का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म के प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। टाइगर की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया, लेकिन फिल्म इस साल दिवाली के लिए लॉक दी गई है। इस बार टाइगर फ्रेंचाइजी की इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।




0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement