कानपुर: पूरे देश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। झकरकटी में गेट संख्या 83 साईंपुरवा में उपजा के सदस्य गुप्ता के द्वारा द्वितीय दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की कानपुर टीम को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में पहुंचे उपजा कानपुर के महामंत्री अभिनव श्रीवास्तव ने दुर्गा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उनके साथ ही कोषाध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य अनूप चौरसिया और अमित कुमार प्रजापति ने भी दुर्गा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे महामंत्री अभिनव श्रीवास्तव का संगठन के सदस्य सोनू गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।छोटे-छोटे भक्तों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपजा कानपुर देहात के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement