श्रीनगर, NOI: दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के अवंतीपोरा में खिरयु पांपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी सुबह से हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान जाहिर नहीं की गई है परंतु स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वे दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखी। 

पुलिस ने बताया कि पांपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें वीरवार देर रात को मिली थी। पुलिस के एसओजी केे जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जब वे अपने तलाशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिरयु के एक मुहल्ले में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों उन्हें नजदीक आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलाें ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले तो आतंकियों काे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग की। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement